प्रयागराज: मास्टरमाइंड जावेद के घर पर आज चलेगा बुलडोजर
प्रयागराज: मास्टरमाइंड जावेद के घर पर आज चलेगा बुलडोजर
Share:

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपियों के घरों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीते शनिवार को इनके घरों तथा अन्य निर्माण की नापजोख की गई। जी दरअसल यहाँ डीएम के आदेश के बाद आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाने वाली है। यहाँ पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक आरोपियों की सूची तैयार की है। बताया जा रहा है इनकी गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। जी हाँ और इसी क्रम में जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम की टीम शनिवार को दिन भर अटाला तथा अन्य क्षेत्रों में मौजूद रही तथा आरोपियों के घरों को चिन्हित किए। इस मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है, यह घर अवैध रूप से निर्मित है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि अटाला में एक दिन पहले जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल का मास्टरमाइंड मो। जावेद उर्फ जावेद पंप शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं जावेद को उसके करेली स्थित घर से पकड़ा गया। इसी के साथ रातभर चली दबिश के दौरान 32 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इस मामले के बारे में पुलिस अफसरों ने बताया कि शनिवार देर रात तक कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। आपको बता दें कि अटाला बवाल मामले के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद उसकी बड़ी बेटी भी जांच एजेंसियों के रडार पर है।

जी दरअसल जावेद से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसकी बेटी भी उसे राय-मशविरा देती थी। वहीं पुलिस अब इस बात में जुटी है कि क्या भारत बंद के आह्वान और जुमे पर प्रदर्शन के संबंध में भी उसकी अपने पिता से कोई बातचीत हुई थी। आपको बता दें कि जावेद की बड़ी बेटी है दिल्ली में रहती है। जी हाँ और वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी रह चुकी है। इसी के साथ ही सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भी प्रमुख रूप से शामिल हुई थी। कहा जा रहा है अगर किसी तरह की संलिप्तता की बात सामने आती है तो जावेद की बेटी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल चलाने से किया मना तो 2 लड़कियों ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

दुनिया भर में विकास लाना है...बाल श्रम पर रोक लगाना है

'भगवान ने मुझे जिंदा रखा...' हिंसा के बाद झलका मंत्री का दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -