आत्म हत्या के दिन सुबह से शराब पी रही थी प्रत्युषा
आत्म हत्या के दिन सुबह से शराब पी रही थी प्रत्युषा
Share:

मुंबई : टीवी की मशहुर कलाकार प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद से कई तथ्य सामने आए है। अब पुलिस गोरेगांव स्थित हारमनी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 703 में छानबीन की तो शराब की बोतलें, सिगरेट, हुक्का व कुछ दवाइयां बरामद हुई है। प्रत्युषा के बॉ्यफ्रेंड राहुल राज ने पहले ही कह दिया है कि आत्म हत्या वाले दिन प्रत्युषा सुबह से ही शराब पी रही थी।

पुलिस एक बार फिर से राहुल से पूछताछ की तैयारी में है। प्रत्युषा का लीव-एन-पार्टनर राहुल राज सिंह के कई लड़कियों के साथ अफेयर थे। जांच के दौरान पता चला है कि राहुल बीते 15 दिनों से कहीं औऱ रह रहा था। इसी से प्रत्युषा परेशान थी। पड़ोसियों के अनुसार, वो रोती रहती थी। दोनों के बीच पैसे को लेकर भी विवाद होता था।

प्रत्युषा की मां सोमा ने शनिवार को ही अपने बयान में कहा था कि प्रत्युषा और राहुल हमेशा झगड़ते रहते थे। उन्होने अपनी बेटी को राहुल से दूर रहने के लिए कहा था। प्रत्यूषा की दोस्त लीना इब्रा ने भी मीडिया को बताया कि राहुल कुछ दिन से सलोनी शर्मा के साथ घूम-फिर रहा था। वो लड़की आए दिन प्रत्यूषा के फ्लैट पर जाकर झगड़ा करती थी।

प्रत्युषा के पड़ोसी अनुज सचदेव ने बताया कि शुक्रवार को वो उनसे लिफ्ट में मिली थी। तब वो रो रही थी। उसकी तबीयत खराब लग रही थी। उन्होने जब उससे पूथा तो उसने कहा सबकुछ ठीक है। दूसरी ओर राहुल ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि मैंने शुक्रवार को प्रत्यूषा को पंखे से लटके देखा था, तो पड़ोसियों की मदद से उसे उतारा।

मुझे लगा वह जिंदा है, इसलिए अस्पताल लेकर भागा था। प्रत्युषा के साथ बिग बॉस में उसकी नजदीकी रही काम्या पंजाबी ने बताया कि प्रत्युषा की नाक और आँखो पर चोट के निशान है। हमने पिक्चर्स क्लिक किए है। पुलिस घरेलू हिंसा के एंगल से भी जांच कर रही है।

प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने बताया कि मैंने प्रत्यूषा को एक रोल ऑफर किया था, लेकिन वह अपनी डिस्टर्ब्ड पर्सनल लाइफ की वजह से रोल मंजूर नहीं कर रही थी। उसने खुद को सभी लोगों से अलग कर लिया था। वह परिवार से भी दूर हो चुकी थी। प्रत्यूषा और उनके ब्वॉयफ्रेंड की कॉमन फ्रेंड लीना डियास ने बताया कि राहुल डिवोर्सी हैं।

प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल लोखंडवाला में एक सड़क पर शराब पीते देखा गया। राहुल और सलोनी शर्मा प्रत्यूषा को टॉर्चर करते थे। प्रत्यूषा राहुल से शादी कर सेटल होना चाहती थी। लेकिन राहुल उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस मामले में राहुल के पिता ने बताया कि प्रत्यूषा ने उन्हें बताया था कि उन्हें पैसों की बहुत प्रॉब्लम है।

मैंने उससे पूछा कि उसे अपने पेरेंट्स से दिक्कत क्यों है, तो उसने कहा कि उसका अपना कोई अकाउंट नहीं है। अकाउंट पर पहला नाम उसके पिता का, दूसरा मां का और तीसरा उसका था। जब कभी वे अपने पिता से इस बारे में बात करती थीं, वे अवॉयड कर देते थे।

प्रत्यूषा के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पिता से शादी के लिए पैसे मांगे तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद राहुल की तबीयत बिगड़ गई है। सीने में दर्द के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -