प्रतिक बब्बर ने अपने छोटे से किरदार से लुटा लोगों का दिल
प्रतिक बब्बर ने अपने छोटे से किरदार से लुटा लोगों का दिल
Share:

भारतीय अभिनेता प्रतिक बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रहे है. प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को हुआ था। उनके पिता हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता राजबब्बर हैं। उनकी माँ स्मिता पाटिल अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री थी। उनकी माँ का निधन उनकी पैदाइश के पश्चात् हो गया था। उनकी सौतेली माँ नादिरा बब्बर हैं। उनके दो सौतेले भाई-बहन हैं- आर्या बब्बर-जूही बब्बर। 

फ़िल्मी जगत में दाखिल होने से पहले प्रतीक बब्बर ने विज्ञापन निर्माता प्रह्लाद कक्क्ड़ को एक वर्ष तक असिस्ट किया। इस दौरान उन्होंने कई एड भी किये। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में एंट्री आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से ली थी। इस फिल्म में उनकी भूमिका भले ही छोटा था, किन्तु ऑडियंस तथा आलोचकों को उनका रोल काफी पसंद आया। इस फिल्म में उनके अतिरिक्त जिनेलिया डिसूजा और इमरान खान मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म उस वर्ष की सफल फिल्मों में से एक थी।  इस फिल्म के लिए उन्हें कई सारे नामांकन भी मिले थे।  

इस फिल्म के पश्चात् वह किरण राव की धोबी घाट में दिखाई आये। इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर औसतन व्यापार किया था।  तत्पश्चात, उन्होंने दम मारो दम, माय फ्रैंड पिंटू तथा एक दीवाना जैसी फ़िल्में थी। फिल्म एक दीवाना था के दौरान उन्हें अपनी कोस्टार एमी जैक्सन से प्यार हो गया, तथा उन्होंने उनके नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया। हालांकि इस प्यार को किसी की नजर लग गयी तथा यह जोड़ी कुछ समय बाद अलग हो गयी। 

मालदीव में छुट्टियों के साथ सोनाक्षी की खुशियों में लगे चार चाँद, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

मिर्जापुर के रॉबिन ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, शेयर की ये शानदार तस्वीरें

कृषि बिल पर किसानों का प्रदर्शन देख बोले दिलजीत- 'बाबा भला करें'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -