फिल्म सत्यनारायण की कथा का नाम सुनकर भड़कीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कही यह बात
फिल्म सत्यनारायण की कथा का नाम सुनकर भड़कीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कही यह बात
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। आप सभी को बता दें कि, हाल ही में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कई मुद्दों को लेकर बात कही है। सबसे पहले उन्होंने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा को लेकर बात की। यह फिल्म अपने नाम के चलते विवादों में आ गई है। फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' को लेकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला को खुली चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा- 'ये लोग हिन्दुओ के देवी देवताओं के नाम या हिन्दुओ की कथाओं को तोड़मरोड़ के पेश करते है, हिन्दू आपसे आवेदन ओर निवेदन करता है, मुस्लिमो के पैगम्बर के बारे में बोलेंगे तो वो आपको जिंदा ही नही छोड़ेंगे, सनातन धर्म की संस्कृति है कि हम किसी को कष्ट नही देंगे लेकिन काष्ठ देते ही रहोगे तो उसको छोड़ेंगे भी नही, अब हिन्दू देवी देवताओं या हमारे मापदंडो से खिलवाड़ करना सरल नही है।' इसी के साथ उन्होंने फिल्म का नाम बदलने के लिए भी कहा।

आगे उन्होंने लव जिहाद के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'कही न कही परिवार और सामाजिक अनुशासन में कमी हो रही है जिसके चलते ऐसे प्रकरण बढ़ रहे है, ये हमारे लिए शर्मनाक है कि लड़की सुरक्षित नही हैं।' इसी के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश के धार जिले में महिला के साथ हुई बर्बरता पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा, ''15 महीने सरकार चलाने वाले लोग कुछ भी कहने के लायक नही है, कांग्रेस नेताओं को मुह शांत करके दिमाग चलना चहिए।'

डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिले सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न: CM अरविंद केजरीवाल

बिल बकाया मामले में फंसे नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया बड़ा बयान, बोले- लोगों को मिले 300...

गिलोय पहुंचा सकता है आपके शरीर को भारी नुकसान, अध्ययन में हुआ ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -