डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिले सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न: CM अरविंद केजरीवाल
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिले सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न: CM अरविंद केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नयी मांग कर दी है। उनका कहना है इन्हे देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए। हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ''यह उन डॉक्टरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने कोरोना से जंग के दौरान अपनी जान गंवाई। इसके लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अपनी मांग से अवगत कराया है।''

आप देख सकते हैं आज यानी रविवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा है, ''इस वर्ष 'भारतीय डॉक्टर' को भारत रत्न मिलना चाहिए। 'भारतीय डॉक्टर' मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक। शहीद हुए डाक्टर्स को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा। पूरा देश इससे खुश होगा।''

आप सभी जानते ही होंगे कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा मध्य जून में मुहैया कराए गए आंकड़ों को माने तो कुल 730 चिकित्सकों की जान कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान गई है। वहीं बिहार में सबसे अधिक 115 चिकित्सकों की कोविड-19 से मौत हुई है, वहीं दिल्ली में 109, उत्तर प्रदेश में 79, पश्चिम बंगाल में 62, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 38 चिकित्सकों ने महामारी से जान गंवाई है। आपको बता दें कि देश में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी।

बिल बकाया मामले में फंसे नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया बड़ा बयान, बोले- लोगों को मिले 300...

गिलोय पहुंचा सकता है आपके शरीर को भारी नुकसान, अध्ययन में हुआ ये बड़ा खुलासा

तलाक के ऐलान के बाद एक साथ नजर आए आमिर खान-किरण राव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -