अस्पताल में भर्ती हुईं पूनम पांडे, पति हुआ गिरफ्तार
अस्पताल में भर्ती हुईं पूनम पांडे, पति हुआ गिरफ्तार
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उनके पति सैम बॉम्बे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के तहत सैम बॉम्बे पर पूनम पांडे ने मारपीट का आरोप लगाया है। जी दरअसल पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ मुंबई पुलिस में केस दर्ज करवाया है। आप सभी को बता दें कि अब पुलिस उनके पति को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, 'शिकायत दर्ज कराने के बाद पूनम पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि, "सैम बॉम्बे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।" अब पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। आप सभी जानते ही होंगे कि अभिनेत्री पूनम पांडे ने इससे पहले भी अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उस समय भी उन्होंने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। जी दरअसल साल 2020 में पूनम पांडे की शिकायत पर सैम बॉम्बे को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि पूनम ने सैम बॉम्बे से साल 2020 में शादी की थी और हनीमून के दौरान गोवा में सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे से मारपीट की थी।

वहीं उसके बाद पुलिस में पूनम पांडे ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था और सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद सैम जमानत पर रिहा हो गए थे। आपको पता ही होगा कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे 2 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी कर ली।

अब बेयर ग्रिल्स के साथ एक्शन करते नज़र आएँगे विक्की कौशल, Into The Wild में मचाएंगे धमाल

पति संग मां चामुंडा के दर पहुंची शिल्‍पा शेट्टी, मांगी थी मन्नत!

मुंबई घूमने आईं थीं नीलम लेकिन ऐसे बदल गई किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -