कभी ईद कभी दिवाली के लिए पूजा हेगड़े ने बढ़ाई फीस
कभी ईद कभी दिवाली के लिए पूजा हेगड़े ने बढ़ाई फीस
Share:

साउथ मूवी इंडस्टी की पॉपुलर अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, उनकी लाइन में कई बड़ी मूवीज भी है। वह साउथ के साथ बॉलीवुड मूवी भी कर रही हैं।  ख़बरों का कहना है कि पूजा हेगड़े ने अपना मेहनताना भी बढ़ा दिया है। उनकी मूवी की फीस के बारे में जानकार आप भी सोचने पर मजबूर होने वाले है।

पूजा हेगड़े को 'कभी ईद कभी दिवाली' के लिए मिली इतनी हाइक: खबरों का कहना है कि पूजा हेगड़े को सलमान खान की मूवी  'कभी ईद कभी दिवाली' के लिए फीस में 4 गुना हाइक मिल गई है। सलमान खान की ये मूवी बहुत चर्चा में रही है। दरअसल, मूवी की स्टारकास्ट में कई बार परिवर्तन देखने के लिए मिला। फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से शहनाज गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

पूजा हेगड़े की बढ़ती फीस:  कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि पूजा हेगड़े ने अपनी अगली फिल्म 'जन गण मन' के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक की फीस लेने जा रही हैं। 'जन गण मन' पैन इंडिया फिल्म होगी जो हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में उनके साथ विजय देवरकोंडा दिखाई देने वाले है। इसके पूर्व पूजा हेगड़े फिल्म 'बीस्ट' में थलापति विजय के साथ दिखाई दी थी। इस फिल्म के पूजा हेगड़े को 3.5 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी।

'द घोस्ट' में कुछ अलग ही नजर आएगा नागार्जुन का लुक

बॉडी शेमिंग को लेकर धनुष ने बयां किया अपना दर्द, कहा- "मैं हीरो हूं सुनकर सेट पर..."

उपसना के बच्चे की प्लानिंग न करने वाली बात से खुश हुए सद्गुरु, कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -