बंगाल में है कश्म कस भरी टक्कर
बंगाल में है कश्म कस भरी टक्कर
Share:

जलपाईगुड़ी/ सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल में बिहार चुनाव के गठबंधन जैसी हालात नज़र आ रहे हैं। दरअसल यहां पर चुनावी घमासान जोरों पर है। राजनीतिक दलों द्वारा आपसी आरोप - प्रत्यारोप किए जा रहे हैं। पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल में बिहार चुनाव के गठबंधन जैसी हालत है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पहाड़ पर जाना बहुत अच्छा लगता है।

सत्ता में आने के बाद दार्जिलिंग में बंगला बुक कर उन्हें वहां भेजने की बात कही गई। सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। दरअसल सीपीएम नेता सूर्यकांत मिश्र ने कहा है कि जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी और मिलनी मैदान में गठबंधन उम्मीदवार हेतु उन्होंने चुनावी सभा का आयोजन किया।

उन्होंने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी दिलीप सिंह के लिए प्रचार प्रसार किया। सिलीगुड़ी के समीप घुघुमाली में डाबग्राम - फूलबाड़ी सीट पर दावेदार के लिए प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बड़े पैमाने पर भीड़ मुख्यमंत्री की आमसभा और रैली में पहुंच रही है। हालांकि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा जिस तरह से रैलियां की जा रही हैं उससे लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है।

माकपा नेता ने भी कहा कि राज्य में पीएम मोदी और सीएम ममता के बीच साठ - गांठ हो रही है। सीपीएम के नेता द्वारा कहा गया कि चाय के बागानों में श्रमिक भूख से प्रभावित हैं मगर इसके बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। चाय के बागानों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कुछ अच्छा नहीं किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -