बाबा रामदेव कांग्रेस के खिलाफ साज़िश रचने वाले अहम किरदार : सोनिया
बाबा रामदेव कांग्रेस के खिलाफ साज़िश रचने वाले अहम किरदार : सोनिया
Share:

देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा रहा है। ऐसे में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने योग गुरू बाबा रामदेव पर तरह - तरह के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर बाबा रामदेव द्वारा जवाब में यह कहा गया है कि राजनीतिक घटनाओं हेतु वे नहीं बल्कि राजनीतिक दल ही जवाबदार हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा कहा गया है कि सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी जाए। योग गुरू और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने साथ में मिलकर राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची दूसरी ओर कांग्रेस विधायकों द्वारा हरीश रावत सरकार के विरूद्ध बगावत भी इसी बात का परिणाम है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कहा गया है कि रामदेव कांग्रेस के विरोधी विधायकों के संपर्क में थें यही नही वे सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विरूद्ध साजिश रचने में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के अतिरिक्त एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। राज्य सरकार के विरूद्ध आवाज़ उठाने और उसके विरूद्ध खिलाफत करने वालों में बाबा रामदेव पर भाजपा के एजेंट की ही तरह कार्य करने का आरोप भी लगाया गया है।

बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ अनर्गल कहा जा रहा है। उन्होंने किसी भी दल की सरकार को गिराने की साजिश नहीं रची। उन्होंने इस बात को गलत बताया और कहा कि यह गलत बात कही जा रही है कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश की थी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 9 विधायकों ने सतपाल महाराज की पत्नी के साथ मिलकर नोएडा में डेरा जमाया और कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होने को लेकर मंत्रणा की। जिससे कांग्रेस के अल्पमत में आने की संभावनाऐं बढ़ीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -