इश्क जब हद से गुजरता है तो ब्लास्ट होता है
इश्क जब हद से गुजरता है तो ब्लास्ट होता है
Share:

रायगढ़ : कहते है इश्क, मुश्क, खाँसी, खुशी छिपाए नही छिपती। ऐसी ही एक इश्क की खबर जब प्रहलाद पाटिल नाम के एक पुलिस कर्मी को चली तो वो आपे से बाहर हो गया और अपने ही सहकर्मी को बम से उड़ा दिया। मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ का है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला पुलिस कर्मी और एक अन्य सिपाही निकेश पाटिल के बीच प्रेम संबंध थे, इस बात की जानकारी जब तीसरे पुलिस कर्मी प्रहलाद पाटिल को चली तो उसने योजनाबद्ध तरीके से निकेश को बम से उड़ा दिया।

बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुए इस घटना में निकेश की बाइक पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी थी, जैसे ही उसने बाइक स्टार्ट की उसमें ब्लास्ट हुआ,क्यों कि डिटोनेटर को बाइक के स्टार्ट से जोड़ा गया था और इसी से मौके पर ही निकेश की मौत हो गई। ब्लास्ट के बाद मुख्यालय में भगदड़ मच गई। हादसे के बाद पुलिस जाँच में जुट गई, तब यह खुलासा हुआ कि बाइक में विस्फोटक लगाए गए थे।

जाँच की प्रक्रिया के आगे बढ़ते ही यह पता चला कि यह जूनुनी इश्क की दास्तां है। आरोपी ने पत्थर की खदान में इस्तेमाल होने वाले जिलेटीन और डेटोनेटर से निकेश को उड़ाने की योजना बनाई और बड़ी सफाई के साथ पुलिस मुख्यालय में खड़ी  निकेश की बाइक में प्लांट कर दिया।

बिल्कुल आतंकी घटना की तरह लगने वाली इस घटना में आरोपी का खुलासा तब हुआ जब यह पता चला कि पाचिल भी उस युवती से बेहद प्यार करता था और इसी जूनुन में  उसने ऐसा किया।  

इस वारदात को अंजाम देने वाले सिपाही प्रह्लाद पाटिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस महकमें से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। जिले के आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना से पुलिस डिपार्टमेंट की काफी बदनामी हुई है। आरोपी प्रह्लाद पाटिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -