गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज मामले होंगे खारिज
गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज मामले होंगे खारिज
Share:

फरीदकोट ​: पंजाब में गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर उपजे विवाद के बाद जत्थेदारों पर पुलिस ने हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर मामला दर्ज कर दिया था। मगर अब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हस्तक्षेप के बाद यह बात सामने आ रही है कि इन जत्थेदारों पर दर्ज किए गए मामले समाप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के समय जिस तरह की भावनाऐं सामने आई थीं वह काफी उकसावे के कारण आई थीं, जिसके कारण पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों में भिडंत हो गई।

हालांकि उन्होंने कहा कि गुरूग्रंथ साहिब के अपमान से उनकी भावनाऐं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। गुरू ग्रंथ साहिब के अपमान के विरूद्ध फरीदकोट के कोटकापुरा में पुलिस ने गोलियां चलाई और लाठियां भी भांजी। उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 लोग घायल हो गए। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे। गृहमंत्रालय द्वारा भी यह कहा गया कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मामले वापस लिए जाऐंगे।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्रालय का प्रभार भी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ही पास है। उनकी अंतरात्मा किसी भी युवक के भविष्य को नष्ट करने की अनुमति नहीं देती है। जिसके कारण उन्होंने गुरू ग्रंथ साहिब का अनादर किया। यही नहीं उन्होंने कहा कि नाराजगी में इस तरह की प्रतिक्रिया भी उन्होंने जाहिर की थी। वे किसी युवक का भविष्य बर्बाद नहीं करना चाहते थे।

मुख्यमंत्री बादल ने गुरूग्रंथ साहिब का अपमान करने वाले की जानकारी देने वाले को लेकर करीब 1 करोड़ का इनाम देने की घोषणा भी की। इस दौरान यह बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री बादल ने ग्रंथ के अपमान को लेकर न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -