ग़ाज़ियाबाद हिंसा मामले में 44 उपद्रवियों को अदालत में किया गया पेश, सभी को जेल
ग़ाज़ियाबाद हिंसा मामले में 44 उपद्रवियों को अदालत में किया गया पेश, सभी को जेल
Share:

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले में हुए बवाल में साहिबाबाद क्षेत्र के पासोंडा इलाके में हुए उपद्रव के मामले में गिरफतार किए गए 44 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। इन सभी को अदालत ने जेल भेज दिया है। ये सभी लोग इस बवाल में शामिल थे, जिनकी शिनाख्त वीडियो रिकॉर्डिंग द्वारा की गई थी। 

इन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें, नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी में इस कानून को लेकर कई स्थानों पर हिंसात्मक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में मरने वालों की तादाद 18 हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में जख्मी पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 263 पहुंच गया है। इसमें 57 पुलिसकर्मी प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे 10 दिसंबर से प्रदर्शन में 705 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 4500 लोगों को ऐहतियातन गिरफ्तारी के बाद रिहा कर दिया गया था। बता दें कि देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है।

ZERO बैलेंस पर खुलवाएं SBI में अकाउंट, नहीं रहेगी बैलेंस मेन्टेन रखने की झंझट

CAA Protest: CM येदियुरप्पा निकले मंगलुरू के दौरे पर, आज करेंगे बैठक अधिकारियों के साथ

इस खिलाड़ी ने आठवीं कक्षा से थामी राइफल, फिर लगाती रहीं गोल्ड पर निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -