JNU हिंसा: पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारियों को हटाया, पहुंचा रहे आज़ाद मैदान
JNU हिंसा: पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारियों को हटाया, पहुंचा रहे आज़ाद मैदान
Share:

मुंबई: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में (5 जनवरी) को हुई हिंसा के विरोध में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि बीती रात मुंबई में फ्री कश्मीर के पोस्टर नज़र आए थे। जिसके बाद पुलिस ने इस संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को आजाद मैदान शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से आग्रह किया कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इस क्षेत्र को खाली कर दें। किन्तु प्रदर्शनकारी नहीं माने और उन्होंने मुंबई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना आरंभ कर दिया। पुलिस ने कहा कि, 'यहां काफी सारे टूरिस्ट आएंगे, लोगों को अपने काम पर जाना है, प्लीज आप लोग आजाद मैदान चले जाएं'। इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां सबकुछ हमारे नियंत्रण में रहेगा। किन्तु ऐसा कुछ नहीं रहा। अब प्रदर्शनकारियों को पुलिस की गाड़ी में आजाद मैदान स्थानांतरित किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि जेएनयू हिंसा के बाद से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्र, फिल्मी जगत की हस्तियां और भी कई लोग प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। किन्तु बीती रात गेटवे ऑफ इंडिया पर एक महिला प्रदर्शनकारी का वीडियो मीडिया में आया था। इस वीडियो में महिला हाथ में फ्री कश्मीर का पोस्टर लिए नज़र आई थी।  

NRC पर केंद्र और असम सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, इन मुद्दों पर माँगा जवाब

National Herald Case: सोनिया और राहुल पर मुकदमा दर्ज, 17 मार्च को होगी सुनवाई

सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे सोने के दाम, अब 41000 रुपए में भी नहीं मिलेगा 10 ग्राम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -