रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, कई लोग हुए गिरफ्तार
रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, कई लोग हुए गिरफ्तार
Share:

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापा मारकर एक लड़की को देह व्यापार के धंधे से छुड़ाया। दरअसल, असम के एक व्यक्ति ने सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय से मिलकर शिकायत की थी कि उनकी रिश्तेदार को बहला-फुसलाकर सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में लाकर बेच दिया गया है। तत्पश्चात, एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छापेमारी की और लड़की को वहां से बरामद किया।

नगर थाना पुलिस ने छापेमारी के चलते रेडलाइट एरिया से कई महिला एवं पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस की छापेमारी से रेड लाइट एरिया हंगामा मच गया है। सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की वारदात को अंजाम दिया है। मिल रही खबर के अनुसार, 24 दिन पहले असम के कामरु जिला की एक लड़की को यहां बहला-फुसलाकर लाया गया था।

वही किसी प्रकार लड़की ने इसकी खबर अपने घरवाले तक भिजवाई। तत्पश्चात, लड़क की घरवाले पता लगाते-लगाते सीतामढ़ी तक पहुंचे। यहां आकर लड़की के मामा ने सीतामढ़ी एसपी से मिलकर लड़की को रेडलाइट एरिया में बेचे जाने की शिकायत की। तब जाकर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कार्यवाही की है। रेड लाइट एरिया में छापेमारी के चलते पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त कई महिला एवं पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की कार्रवाई के चलते पुलिस को देखकर कई पुरुष रेड लाइट एरिया से फरार हो गए। हांलाकि, पुलिस ने कईयों को गिरफ्तार भी किया है। नगर थाना पुलिस ने कई महिला पुरुष को गिरफ्तार कर थाने लाई है तथा उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अफसर कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने असम से लाई गई लड़की को भी रेड लाइट एरिया से बरामद कर लिया है।

बिल गेट्स ने स्मृति ईरानी के साथ पकाई खिचड़ी, वायरल हुआ Video

इलाहाबाद हाई कोर्ट से योगी सरकार को झटका, आजम खान के खिलाफ खारिज कर दी ये याचिकाएं

Fact Check: कांग्रेस के लिए 121 किमी पदयात्रा करेंगे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, कमलनाथ को दिया समर्थन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -