पुलिस स्मृति दिवस: पुलिस क्षेत्र में होंगे कई बड़े बदलाव, अमित शाह ने कही यह बात
पुलिस स्मृति दिवस: पुलिस क्षेत्र में होंगे कई बड़े बदलाव, अमित शाह ने कही यह बात
Share:

नई दिल्ली: आप सभी को बता दें कि आज देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। वहीँ इस मौके पर दिल्ली स्थित पुलिस स्मारक पर परेड का आयोजन किया गया। जी हाँ, बताया जाए रहा है यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परेड को संबोधित भी किया। वहीँ अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा, 'पुलिसवालों ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है, उन्हीं के बलिदान के कारण आज देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।'

इसके अलावा आगे वह बोले, 'जब देश अपने त्योहार मनाता है, तब पुलिसवाले ड्यूटी कर रहे होते हैं।' अपने संबोधन में अमित शाह ने यह भी बताया कि 'इस साल 260 पुलिसकर्मियों ने शहादत दी है, आज स्मारक के जरिए नई पीढ़ी को पुलिस के बलिदान के बारे में जानने को मिल रहा है। लॉकडाउन के अमलीकरण में पुलिस की भूमिका सबसे अहम रही। कोरोना संकट के कारण 343 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।' इसके अलावा उन्होंने कहा 'पुलिस के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, आतंकवाद-नकली करेंसी-ड्रग्स-महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत कई चुनौतियां समाज में आ रही हैं, जिनका सामना करना है। जल्द ही पुलिस के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी को बढ़ोतरी दी जाएगी। अब 12वीं क्लास के बाद से ही बच्चों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।'

आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, 'आप देश को संभालिए, सरकार आपके परिवार की रक्षा करेगी। जल्द ही पुलिस क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो सभी फोर्स के लिए लाभदायक होंगे।' वहीँ आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया है और पुलिस के जवानों को सलाम किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आज पुलिसकर्मी और उनके परिवारवालों को सलाम करने का दिन है। हम हर शहीद को नमन करते हैं। पुलिसकर्मी सदैव लॉ एंड ऑर्डर को बनाने और देशवासियों की सेवा में जुटे रहते हैं, कोरोना संकट में भी उन्होंने ऐसा किया।'

भाई के बेटे के लिए इस एक्टर ने खरीदा चांदी का पालना, कीमत उड़ा देगी होश

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त

बाबा के ढाबा पर पहुंचा यह मशहूर एक्टर, शेयर किया वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -