क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
Share:

आप जानते ही होंगे इस समय नवरात्री का पर्व चल रहा है और आज नवरात्री का पांचवा दिन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज का यानी 21 अक्टूबर का पंचांग।

 21 अक्टूबर का पंचांग - राष्ट्रीय मिति अश्विन 29 शक संवत 1942 आश्विन शुक्ल पंचमी बुधवार विक्रम संवत 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 05 रवि-उल्लावल 03 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 अक्टूबर सन् 2020 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद् ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरान्त षष्ठी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र अर्द्धरात्रोत्तर 01 बजकर 13 मिनट तक उपरान्त पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, शोभन योग प्रातः 06 बजकर 49 मिनट तक उपरान्त अति गण्ड योग का आरंभ।

बालव करण प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 21 अक्‍टूबर : सुबह 06 बजकर 26 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय 21 अक्‍टूबर : शाम 05 बजकर 45 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त : विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 40 म‍िनट से 21 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 31 मि‍नट तक। अमृत काल शाम को 07 बजकर 5 म‍िनट से 08 बजकर 37 म‍िनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त 22 अक्‍टूबर को सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। यमगंड सुबह 7 बजकर 30 म‍िनट से 9 बजे तक। गुल‍िक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

बाबा के ढाबा पर पहुंचा यह मशहूर एक्टर, शेयर किया वीडियो

PM मोदी के संबोधन पर कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- 'कोरा संबोधन नहीं, ठोस समाधान दो'

तेलंगाना की मदद के लिए आगे आए सीएम केजरीवाल, किया वित्तीय सहायता का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -