कविता पढ़ते-पढ़ते अचानक गिर गए कवि, हुई मौत
कविता पढ़ते-पढ़ते अचानक गिर गए कवि, हुई मौत
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के पंतनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक काव्य कार्यक्रम चल रहा था। जहाँ कविता पढ़ते हुए कवि को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने पर कवि स्टेज पर बैठे दूसरे व्यक्ति पर लड़खड़ाते हुए गिर गया। इस दुखद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

कवि सम्मेलन में वरिष्ठ समाजेसवी, कवि एवं बृजवासी कैंटीन के संचालक सुभाष चतुर्वेदी भी काव्य पाठ के लिए पहुंचे थे। उनके साथ मंच पर कई कवि विराजमान थे। कवि के स्टेज पर गिरते ही उन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रपुर रैफर कर दिया। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कविता का पाठ करते हुए कवि स्टेज पर गिर गया। जीबीपंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित यह समारोह भारतीय सेना के जवानों को समर्पित था। काव्य सम्मेलन में कवि को दिल के दौरे की घटना के बाद सभी स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में कवि को नजदीकी चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया गया तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

अरब सागर में डाकुओं ने किडनैप कर ली थी कई नाव, फ़ौरन पहुंची इंडियन नेवी, 19 पाकिस्तानी नाविकों को बचाया

'नितीश कुमार के जाने से राहत की सांस ले रहे INDIA गुट के नेता..', कांग्रेस का दावा

'कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान और बुद्धिमान नेता हैं, जो यात्रा कर रहे है', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -