भाजपा के वरिष्ठतम नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठतम नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 86वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कि 'मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई, भारत के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेताओं में से एक.... पूरी जिंदगी उन्होंने भारत के विकास के लिए काम किया।'

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि 'उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया। ईश्वर से कामना है कि वह दीर्घायु और स्वस्थ रहें।' बता दें कि मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट करते हुए उनको बधाई दी है और स्वस्थ रहने की कामना की।

बता दें कि मुरली मनोहर जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपनी लोकसभा सीट वाराणसी छोड़ दी थी और अब वो भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। मुरली मनोहर जोशी का पैतृक निवास उत्तराखंड का कुमायूं क्षेत्र है। भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल मुरली मनोहर जोशी का जन्म आज ही के दिन 1934 में हुआ था। 

गुजरात में बन रहा 'बंगाल विजय' का फॉर्मूला, भाजपा-संघ की 3 दिवसीय बैठक

झारखंड में सीएम सोरेन के काफिले पर हुआ हमला, राजद ने भाजपा पर लगाए आरोप

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, कहा- अगर हमारी सरकार आई तो देंगे प्रमोशन में आरक्षण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -