MP में जल्द बैन होगी शराब, शिवराज सरकार शुरू करेगी अभियान
MP में जल्द बैन होगी शराब, शिवराज सरकार शुरू करेगी अभियान
Share:

कटनी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शनिवार को एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि, 'उनकी सरकार शराब बंद करने की दिशा में काम कर रही है।' जी हाँ, बीते शनिवार को उन्होंने कहा कि, 'लोगों से शराब का सेवन बंद करने का आग्रह करने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा ताकि मध्य प्रदेश को "अच्छा राज्य" बनाया जा सके।' इसी के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने रैली में यह भी कहा कि, "हम मध्य प्रदेश को शराब मुक्त राज्य बनाने चाहते हैं। सिर्फ शराब बंद करके ऐसा नहीं किया जा सकता है। अगर लोग सेवन करते रहेंगे तो इसकी आपूर्ति होती रहेगी। अच्छा राज्य बनाने और लोगों को शराब पीने से रोकने के लिए हम शराब मुक्ति अभियान चलाएंगे। हमें इसके लिए संकल्प लेना चाहिए।"

इस रैली के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने यह भी घोषणा की कि, 'अगले तीन सालों में कटनी जिले में हर गांव के घरों में नलों के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति की जाएगी।' आगे अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, 'गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे। साथ ही करीब 3,25,000 आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है।'

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए यह भी कहा, "मध्य प्रदेश पहली सरकार है जिसने राज्य की बेटियों के साथ दुराचार के लिए मृत्युदंड की घोषणा की। मुस्कान अभियान के तहत, कटनी में 50 लड़कियों को बचाया गया है।'' वहीं कटनी में एक परियोजना का उद्घाटन करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अब तक 37 लोगों को सजा सुनाई जा चुकी है और दो ने दया याचिका दायर की है।"

रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट के कार्य में आई रुकावट, ग्लेशियर टूटने से मची भारी तबाही

जापान में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

सरकार को सचिन को अपने समर्थन में ट्वीट के लिए नहीं कहना चाहिए: राज ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -