10 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, धनतेरस से 'रोज़गार मेला' शुरू कर रहे पीएम मोदी
10 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, धनतेरस से 'रोज़गार मेला' शुरू कर रहे पीएम मोदी
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों केंद्र सरकार के विभागों में 10 लाख भर्तियां करने की घोषणा की थी। अब धनतेरस से इस पर अमल की शुरुआत होने वाली है। इस अवसर पर पीएम मोदी 75,000 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, पीएम मोदी इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि जून में ही पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि आने वाले डेढ़ वर्षों में केंद्र सरकार की नौकरियों में 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाएगा। इसका मतलब हुआ कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह भर्ती अभियान पूरा हो जाएगा। 

सरकारी सूत्रों ने बताया है कि सबसे अधिक भर्ती रक्षा मंत्रालय में हैं। यहां 2.5 लाख पद रिक्त हैं। इसके साथ ही रेलवे में भी 2.9 लाख पद भरे जाने हैं। वहीं गृह मंत्रालय में भी C कैटिगरी के 1.2 लाख खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन 10 लाख नौकरियों में से कुल 23,000 पद राजपत्रित अधिकारियों के हैं। इसके साथ ही 26 हजार ग्रुप B के हैं। वहीं गैर-राजपत्रित B कैटिगरी के भी 92,000 पद रिक्त हैं। सबसे अधिक 8.4 लाख पद सी ग्रुप के हैं, जिनकी भर्ती से बड़ी तादाद में लोगों को रोजगार मिलने वाला है। 

इन भर्तियों के लिए केंद्र सरकार के सभी विभागों की तरफ से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पहले राउंड में कुल 38 विभागों को 75 हजार नए कर्मचारी मिलने वाले हैं। कुल 10 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड और अन्य संस्थाओं के जरिए पूरी की जानी है। इन पदों में क्लर्क, इनकम टैक्स ऑफिसर, सिपाही से लेकर केंद्रीय सुरक्षा बलों में अधिकारी तक की वैकेंसी हैं। बता दें कि मोदी सरकार पर भर्तियां न निकालने के इल्जाम लगते रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरियां देकर सरकार ऐसे सभी आरोपों की काट करने का प्रयास करेगी।

राजस्थान: पुष्कर में दर्दनाक हादसा, जिन्दा जल गई दो मासूम बच्चियां

केदारनाथ दौरे पर पीएम मोदी की ड्रेस ने बटोरी सुर्खियां, हिमाचल की महिला ने हाथों से बनाकर की थी गिफ्ट

कानपुर: अवैध मकान तोड़ने गई पुलिस पर पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -