बंगाल में आज से दुर्गा पूजा की धूम, वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम मोदी देंगे शुभेच्छा सन्देश
बंगाल में आज से दुर्गा पूजा की धूम, वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम मोदी देंगे शुभेच्छा सन्देश
Share:

नई दिल्ली: आज पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के मौके एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर व्यापक तैयारियां की हैं। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के अवसर पर लोगों को ''पूजोर शुभेच्छा'' (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत संदेश देंगे।

भाजपा सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में हर केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता या समर्थक सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे। भाजपा ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के तहत कोलकाता स्थित पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

राज्य भाजपा ने इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का प्रबंध किया है। पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ राज्य में भाजपा एक सशक्त प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। भाजपा को विश्वास है कि वह अगले चुनाव में सीएम ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का अंत करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी जबकि तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर जीत मिली थी।

गृह मंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हुई FIR

जबलपुर हाईकोर्ट ने सीएम शिवराज सिंह समेत 14 मंत्रियों को भेजा नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -