PM मोदी ने NDA सांसदों से कहा कांग्रेस के खिलाफ अपनाओ पोल खोल नीति
PM मोदी ने NDA सांसदों से कहा कांग्रेस के खिलाफ अपनाओ पोल खोल नीति
Share:

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र एक बार फिर हंगामे का शिकार हुआ। मानसून सत्र में जमकर हंगामा होने के कारण कई बार सदन की कार्रवाई स्थगित हुई। इस दौरान सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। मगर भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी हुई। इस बयानबाजी के चलते संसद में गतिरोध पैदा हुआ। यही नहीं संसद के बाहर भी हंगामा होता रहा। लोकसभा में वाॅक आउट किया गया। जिसमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संसद भवन में नारेबाजी की और NDA सांसदों द्वारा मार्च निकालकर संसद का समय ज़ाया करने के लिए आपत्ती ली गई। इस दौरान यह बात सामने आई कि कांग्रेस और विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे के बाद जिन राज्यों में कांग्रेस और इसके सहयोगी दलों का शासन है, वहां बरती गई अनियमितता के बीच सांसदों के चुनावी क्षेत्रों में भाजपा इनके कार्यों और भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के सांसदों से कहा कि कांग्रेस का पर्दाफाश करें। संसद न चलने के लिए कांग्रेस दोषी है और उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा राहुल गांधी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा गया कि आयु बढ़ने के साथ ही उनकी अपरिपक्वता भी बढ़ रही है।

उन्हें भाषण आदि में कोई अंतर नहीं समझ आ रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम द्वारा पत्रकार वार्ता की गई जिसमें सुषमा स्वराज ने संसद में आरोपों का उत्तर दिया। मामले में कहा गया कि कांग्रेस ललितगेट मसले पर प्रश्न पूछे जाने का क्रम निरंतर जारी रखेगी और कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -