PM मोदी पहुंचे फ्रांस, स्पेन के साथ हुआ महत्वपूर्ण करार
PM मोदी पहुंचे फ्रांस, स्पेन के साथ हुआ महत्वपूर्ण करार
Share:

पेरिस। अपने विदेशी दौरे के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे। गौरतलब है कि फ्रांस भारत का मित्र राष्ट्र है और भारत एनएसजी में भागीदारी के लिए फ्रांस के सपोर्ट से अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश कर सकता है। इतना ही नहीं फ्रांस के साथ भारत का राफेल लड़ाकू विमान को लेकर समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के बाद उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने उनका अभिवादन किया।

दोनों ही नेताओं के बीच विभिन्न मसलों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें आतंकवाद और एनएसजी सदस्यता प्रमुख रही। पीएम मोदी की विदेश यात्रा को भारत के लिए बेहदर माना जा सकता है। पीएम मोदी को लेकर लगभग सभी देश उत्साहित रहे। इन देशों में स्पेन और जर्मनी से भी सकारात्मक संदेश भारत को मिले हैं। भारत ने स्पेन से 7 समझौते किए। रूस मेें भारतीय प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ।

रूस ने भारत के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर चर्चा की। भारत और रूस दोनों ने मिलकर एयरक्राफ्ट व आॅटोमोबाईल बनाए। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे हैं तो इसे भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फ्रांस के साथ भारत संयुक्त राष्ट्र सिक्युरिटी काउंसिल की सदस्यता को लेकर चर्चा करेगा। इतना ही नहीं यहां पर भारत ऊर्जा, परमाणु शक्ति समेत अन्य कई मसलों पर चर्चा करेगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रो से भी भेंट की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद समेत कई मसलों पर चर्चा की। .

रूस पहुंचे PM मोदी, कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट पर करार संभव

मन की बात : पर्यावरण से जुड़ना और उसे महत्व देना है सभी का कर्तव्य - PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि, पहुंचे सेंटपीटर्सबर्ग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -