पीएम मोदी ने की मन की बात, लोकसभा चुनाव के लिए जनता को दी बधाई
पीएम मोदी ने की मन की बात, लोकसभा चुनाव के लिए जनता को दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज 30 जून को फिर एक बार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सम्बोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात शुरू करते हुए कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद आपके बीच MannKiBaat, जन-जन की बात, जन-मन की बात इसका हम सिलसिला जारी कर रहे हैं। चुनाव की आपाधापी में व्यस्तता तो ज्यादा थी लेकिन मन की बात का मजा ही गायब था, एक कमी महसूस कर रहा था। हम 130 करोड़ देशवासियों के स्वजन के रूप में बातें करते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात देश और समाज के लिए आईने की तरह है। ये हमें बताता हाँ कि देशवासियों के भीतर अंदरूनी मज़बूती, ताक़त और टैलेंट की कोई कमी नहीं है। पीएम मोदी ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश में आपातकाल लगाया गया तब उसका विरोध सिर्फ राजनीतिक दायरे तक सीमित नहीं रहा था, राजनेताओं तक सीमित नहीं रहा था, जेल के सलाखों तक, आन्दोलन सिमट नहीं गया था। जन-जन के दिल में एक आक्रोश था। भारत गर्व के साथ कह सकता है कि हमारे लिए, कानून नियमों से परे लोकतंत्र हमारे संस्कार हैं, लोकतंत्र हमारी संस्कृति है, लोकतंत्र हमारी विरासत है। और आपातकाल में हमने अनुभव किया था और इसीलिए देश, अपने लिए नहीं, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आहुत कर चुका था।

पीएम मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव के संबंध में कहा कि 2019 का लोकसभा का चुनाव अब तक के इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव था। आप कल्पना कर सकते हैं कि इस प्रकार के चुनाव संपन्न कराने में कितने बड़े स्तर पर संसाधनों की और मानवशक्ति की आवश्यकता हुई होगी। लाखों कर्मियों की दिन-रात की मेहनत से चुनाव संपन्न हो सका। सैन्य कर्मियों ने भी परिश्रम की पराकाष्ठा की। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग को, और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को, बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और भारत के जागरूक मतदाताओं को नमन करता हूँ।

कम नहीं हुई आकाश विजयवर्गीय की अकड़, कहा- ईश्वर आगे बल्लेबाजी का मौका ना दे

अफ़ग़ानिस्तान के 3000 छात्रों को छात्रवृत्ति देगा पाकिस्तान, ये है प्लान

जुलाई में अमेरिका जा सकते हैं इमरान खान, डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

 

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -