प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के जवानो के साथ मनाई दीपावली
प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के जवानो के साथ मनाई दीपावली
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के अवसर पर सैनिकों के बीच पहुंचे। अमृतसर पहुंचकर उन्होंने सेना के जवानों को दीपावली की शुभकामनाऐं दीं। इस अवसर पर वे डोंगरी वाॅर मेमोरियल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों जवानों को अपने परिवार का अंग बताते हुए परिवार के सदस्यों के साथ दीपावली मना रहे हैं। ट्विटर पर ट्विट कर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि उन्होंने दीपावली का पर्व सेना के जवानों के साथ मनाया।

अमृतसर में जवानों से भेंट किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे बीते वर्ष दीपावली मनाने जवानों के बीच पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि एक बार फिर उन्हें जवानों के बीच दीपावली मनाने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जवानों और देशवासियों को दीपावली के शुभ पर्व पर शुभकामनाऐं देते हुए खुशी हो रही है।

इस दौरान उन्होंने 1965 के युद्ध को याद किया। वीरता को उन्होंने अपनी पहचान बताया है। उनका कहना था कि वे डोगरा की जिस धरती पर हैं उसे युद्ध में एक नया इतिहास बनाने के लिए जाना जाता है। अनेक जवानों के रक्त से सींची गई यह एक स्मरीणीय विजय थी। इस युद्ध में शामिल वीर नायकों से भी उनकी भेंट हुई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -