जनता स्वीकार कर रही भाजपा की विचारधारा
जनता स्वीकार कर रही भाजपा की विचारधारा
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में बहाली असम में ही हुई है। मगर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है पार्टी केरल, पश्चिम बंगाल में अपने कुछ प्रत्याशियों की जीत से उत्साहित है। उसका मानना है कि भाजपा का वोटिंग रेट भी बढ़ा है। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाईयां दे रहे हैं। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाऐं दी थीं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई दी।

असम के लोगों को भी उन्होंने भरोसा दिलवाया कि उनकी आकांक्षाऐं पूर्ण होंगी। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ममता बनर्जी और जयललिता की जीत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाऐं दीं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। पार्टी और सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और पदाधिकारियों क ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

उनहोंने राजनीतिक छींटाकशी से किनारा कर लिया और कहा कि असम में भाजपा की सरकार गठित होना जम्मू - कश्मीर में सरकार में भाजपा की भागीदारी जैसा ही है। इससे सभी उत्साति हैं। उन्हांने कहा कि चुनाव के लिए लगे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने जनता का धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि जन5ता भाजपा की विचारधारा से सहमत हो रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -