पासवान के निधन से सियासी जगत में मातम, पीएम मोदी-राहुल समेत कई लोगों ने जताया शोक
पासवान के निधन से सियासी जगत में मातम, पीएम मोदी-राहुल समेत कई लोगों ने जताया शोक
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान की पार्थिव देह को शुक्रवार सुबह 10 बजे उनके सरकारी आवास 12 जनपथ दिल्ली में लाया गया है। अंतिम दर्शन करने के बाद उनके शरीर को दोपहर 2 बजे बिहार की राजधानी पटना ले जाया जाएगा। वहां पर उनका पार्थिव शरीर लोजपा दफ्तर में रखा जाएगा। वहां पर भी उनके चाहने वाले अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे। शनिवार सुबह पटना में ही पासवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

पासवान के निधन पर पीएम मोदी ने कहा है कि 'मैं अपना दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैंने अपना दोस्त खो दिया।' वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि, देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। रामविलास पासवान संसद के सबसे ज्यादा सक्रिय और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सदस्य रहे हैं। वे दलितों की आवाज थे और उन्होंने हाशिये पर धकेल दिए गए लोगों के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।'

राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि, रामविलास पासवान जी का देहांत एक बेहद ही दुखद समाचार है। उन्होंने जिंदगी भर गरीबों की, वंचितों की, शोषितों की, दलितों के लिए आवाज़ उठाई है और उनके उत्थान की बात कही है। हमारे पिता से उनके काफी अच्छे संबंध रहे हैं। हम लोग एक परिवार के रूप में रहे हैं। 

पकिस्तान में बैन किया गया ये बिस्किट का विज्ञापन, मंत्री बोले- ये इस्लाम के खिलाफ

पासवान के निधन पर गृहमंत्री ने जताया शोक, कहा- उनका बिहार के विकास का सपना पूरा करेंगे

नहीं रहे पासवान, दिल्ली और तमाम राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -