नहीं रहे पासवान, दिल्ली और तमाम राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
नहीं रहे पासवान, दिल्ली और तमाम राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री पासवान के देहांत पर शोक के तौर पर शुक्रवार को दिल्ली, तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनके अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज झुका रहेगा। बता दें कि देश के बड़े दलित नेताओं में शुमार केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया था। वह 74 वर्ष के थे। उनके सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक का ऐलान किया गया है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा।

उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने पिता के निधन की सूचना ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने लिखा कि, 'पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।'  लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे थे।

हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी। फॉर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पासवान के स्वास्थ्य में गिरावट आई और गुरुवार को शाम छह बजकर पांच मिनट (06:05 शाम) पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानिए अंडे से मिलते है क्या फायदे

कमलनाथ बोले- सीएम बना तो MP में लागू नहीं होने दूंगा कृषि कानून

UAE ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, अपनी जनसँख्या से ज्यादा कर डाले कोरोना टेस्ट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -