गौमांस की बात कर लालू कर रहे यदुवंशियों का अपमान
गौमांस की बात कर लालू कर रहे यदुवंशियों का अपमान
Share:

पटना : बिहार के मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे अर्से तक बिहार की राजनीति की चर्चा कुछ नेताओं के आसपास रहती थी लेकिन पहली बार बिहार का चुनाव विकास के विचार पर केंद्रित हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ है जहां पूरे विश्व को आकर्षित किया गया।8 अक्टूबर 1979 को बिहार ने जयप्रकाश नारायण का आंदोलन देखा। मुंगेर द्वारा योग को आधुनिक रूप दिया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में जयप्रकाश नारायण की सराहना की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग जेपी के गीत गाते थे वे कांग्रेस के साथ बैठे हैं।

यह स्वार्थ की राजनीति नहीं है तो क्या है। जेपी के साथ धोखाधड़ी नहीं तो क्या है। बिहार के नौजवानों द्वारा बिहार की किस्मत को बदला जा सकता है। यह विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंगेरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश बिहार का गौरवगान करता है। उसका सम्मान करता है। जब मैं जयप्रकाश जी को याद करता हूं तो ऐसा लगाता है कि जेपी का यह गीत सिंहासन खाली करो कि जनता आ रही है। यह आज भी प्रासंगिक है और यही बिहार की जनता भी कह रही है।

यह ऐसी धरती है जहां द्वारकाधीश की परंपरा विद्यमान है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लालू ने बिहार का अपमान किया है। यदुवंश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि क्या आपके घर में शैतान आने की हिम्मत कर सकता है। आपके अंदर शैतान आ सकता है। उन्होंने कहा कि आखिर लालू को शैतान का पता कहां से मिला। शैतान के पते पर बिहार नहीं देखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में गौ मांस का उल्लेख करते हुए लालू पर तंज कसा। पहली बार मोदी ने अपने उद्बोधन में गो मांस के मसले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का छोटा या बड़ा जो भी राजनेता हो वह पराजित होगा। शैतान हमारे पीछे पड़ा है। इस शैतान को परास्त करना है। उन्होंने बिहार में जंगलराज का उल्लेख करते हुए विकास राज की बात की और कहा कि जंगलराज से विकास राज की लड़ाई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -