देश को बहुत कुछ दे सकती है एक सदी की यह विरासत
देश को बहुत कुछ दे सकती है एक सदी की यह विरासत
Share:

पटना : जिस व्यवस्था के पास एक सदी की विरासत है वह देश को बहुत कुछ दे सकता है। यही नहीं उच्च न्यायालय ने कई ऊंचाईयां छुई हैं। हाईकोर्ट की अगली शताब्दी की नींव मजबूत रखने की जिम्मेदारी सभी की है। यह नए तरह के संकल्पों का अवसर है। इस तरह की विरासतें देश को बहुत कुछ दे सकती हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में पहुंचकर कई योजनाओं का लोकार्पण किया।

सबसे प्रमुख बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी किया और पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच भी साझा किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाजीपुर में रेलवे से जुड़े 7186 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हवाई अड्डे से लेकर उच्च न्यायालय तक सभी क्षेत्रों की किलेबंदी कर दी गई थी। सुरक्षा की कमान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप द्वारा अपने नियंत्रण में ले ली गई।

केंद्रीयमंत्री रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूड़ी ने विमानतल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानूनमंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय एक अनूठी विरासत है। इस उच्च न्यायालय का शताब्दी समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई जिम्मेदारियों की नई शुरूआत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय का शताब्दी समारोह समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस तरह के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। उनके द्वारा कहा गया है कि वे उनका स्वागत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि उच्चन्यायालय वह उच्चन्यायालय है जहां पर  राजेंद्र बाबू ने प्रेक्टिस की थी।

यह एक गौरव की बात है। उनका कहना था कि स्वाधीनता में न्यायिक व्यवस्था का बड़ा महत्व रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि न्यायिक व्यवस्था की हर कहीं आवश्यकता है। वे अपने सीमित संसाधनों के बाद भी पूरा प्रयास करने में लगे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर इन विकासीय कार्यों का दायित्व है। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उनके लिए इस समारोह में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। बिहार इतिहास और संस्कृति से समृद्ध है। बिहार से देश को अच्छा प्रशासन, वैज्ञानिक, न्यायाधीश, विविवेत्ता आदि मिले हैं। ऐसे में इसका बड़ा महत्व है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -