जम्मू कश्मीर में रोज़गार मेला, पीएम मोदी बोले- ये नौजवानों के लिए महत्वपूर्ण दिन
जम्मू कश्मीर में रोज़गार मेला, पीएम मोदी बोले- ये नौजवानों के लिए महत्वपूर्ण दिन
Share:

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (30 अक्टूबर) को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में रोज़गार मेले को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आज जम्मू-कश्मीर के होनहार नौजवानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज जम्मू-कश्मीर में 20 अलग-अलग जगहों पर 3 हजार युवाओं को सरकार में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि, 21वीं सदी का ये दशक जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे अहम दशक है। अब समय पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं का पूरा लाभ उठाने का है। मुझे खुशी है जम्मू-कश्मीर के नौजवान अपने प्रदेश के विकास के लिए, जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास के लिए बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि,जम्मू-कश्मीर में जिस तरह इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी बढ़ रही है, उसने टूरिज्म सेक्टर को भी मजबूत किया है। पीएम बोले कि, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमेशा Transparency पर बल दिया है, Transparency को सराहा है। आज जो नौजवान सरकारी सेवाओं में आ रहे हैं, उन्हें Transparency को अपनी प्राथमिकता बनाना है। 

इस दौरान पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तारीफ भी की।  उन्होंने कहा कि, मैं मनोज सिन्हा जी और उनकी टीम की इस बात के लिए भी प्रशंसा करूंगा कि वो भ्रष्टाचार रूपी बीमारी को समाप्त करने के लिए भी जी-जान से जुटे हैं। मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था। ये दर्द था- व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव है। हमें मिलकर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाई पर ले जाना है। 

इंडियन ट्विटर यूज़र्स को एलन मस्क का गिफ्ट, मिला ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन

'राहुल गांधी भी शिवभक्त हैं..', विश्व स्वरूपम का अनावरण कर बोले अशोक गहलोत

जम्मू कश्मीर में दो लैंडस्लाइड, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -