'राहुल गांधी भी शिवभक्त हैं..',  विश्व स्वरूपम का अनावरण कर बोले अशोक गहलोत
'राहुल गांधी भी शिवभक्त हैं..', विश्व स्वरूपम का अनावरण कर बोले अशोक गहलोत
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार (29 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'शिव भक्त' हैं। गहलोत राजसमंद जिले के नाथद्वारा में भगवान शिव की 369 फीट ऊंची मूर्ति के अनावरण के लिए आए थे, जिसके संबंध में दावा किया जाता है कि यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। बता दें कि, गहलोत ने शनिवार को कथा वाचक मोरारी बापू और राजस्थान विधानसभा स्पीकर सी पी जोशी के साथ "विश्व स्वरूपम" प्रतिमा का अनावरण किया था। 

इसके बाद गहलोत ने प्रेस वालों से कहा कि 10 वर्षों के बाद भव्य प्रतिमा बनकर तैयार हुई है। मैं समझता हूं कि पूरे देश के शिव भक्त आज बेहद खुश होंगे। इसी दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि, 'क्या आप जानते हैं कि हमारे राहुल गांधी जी भी शिव भक्त हैं। आप समझ सकते हैं कि भगवान शिव का सम्मान करने वाला शख्स कौन हो सकता है। मुझे खुशी है कि प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है।' बता दें कि, उदयपुर शहर से लगभग 45 किमी दूर प्रतिमा का निर्माण टाट पदम संस्थान द्वारा किया गया है। मूर्ति के उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 9 दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक सीरीज आयोजित की जाएगी। 

यहाँ कथावाचक मुरारी बापू भी रामकथा का पाठ करेंगे।  51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस शिव प्रतिमा को ध्यान की मुद्रा में बनाया गया है और कहा जाता है कि यह 20 किमी दूर से नज़र आती है। रात में भी प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है क्योंकि इसे विशेष रोशनी से प्रकाशित किया गया है। 

'यदि मैं महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम होता तो..', फडणवीस को लेकर क्या बोले आदित्य ठाकरे ?

24 हिन्दुओं को इस्लामी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला था, फिर खुलेगी नदीमर्ग नरसंहार की फाइल

सीएम केजरीवाल को देख लोगों ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे, वायरल Video से AAP की फजीहत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -