रैली में पैसे लेकर भीड़ जुटाने की बात बिहारियों का अपमान
रैली में पैसे लेकर भीड़ जुटाने की बात बिहारियों का अपमान
Share:

गोपालगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रैलियां अच्छी हो रही हैं। रैली होने के बाद महास्वार्थ गठबंधन के लोग किस तरह से अपना आपा खो देते हैं यह पता लगेगा। उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी कोई यह कहे कि तुम बिकाउ हो तो क्या वह सहन करेगा। क्या वह गुस्सा करेगा। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर महागठबंधन के नेताओं की नाराजगी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मोदी पर आरोप लगाते लगाते ये नेता थक गए तो बिहारियों पर ही आरोप लगाना प्रारंभ कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहारियों का अपमान करोगे तो लेने के देने पड़ जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि नीतिश कुमार ने आरोप लगा दिया कि मोदी की रैली में लोग पैसों से लाए जाते हैं। इसे उन्होंने बिहारियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह अपमान उन्हें महंगा पड़ेगा। दरअसल आज प्रधानमंत्री मोदी ने गोपालगंज में 4 थे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार किया। जिसमें उन्होंने अपार जनसैलाब उमड़ने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि बिहार गुस्से में है क्योंकि बिहार लालू और नीतिश का  25 बरसों का हिसाब मांग रहा है जो कि कोई भी देने को तैयार नहीं है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोपालगंज को जंगलराज के प्रभाव से नीतिश और लालू ने मिनी चंबल बना दिया था। रेलवे स्टेशन पर खुले आम गोलियां चलती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोपालगंज का नौजवान सम्मान से जीना चाहता था।

पैसा कमना चाहता था लेकिन उसे यहां से बाहर जाना पड़ा। बिहार में यदि पलायन हुआ तो वह सबसे ज़्यादा गोपालगंज से हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुबई की लेबर काॅलोनी में बड़े पैमाने पर बिहार के लोग हैं। सबसे ज़्यादा बिहारी ही वहां मिले। आखिर इस तरह से आपको किसने मजबूर किया।

बिहारी नौजवान को बाहरी किसने बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें बिहार के लोगों को इस तरह की योजना देना है जो बिहार के लोगों को यहीं पर रोजगार उपलब्ध करवाए। आखिर रोजगार बिहारियों को कैसे मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रत्यक्ष तौर पर कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटों को तैयार कर रहे हैं क्योंकि वे स्वयं जेल जाने वाले हैं। हालांकि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का नाम नहीं लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार का विकास ही बिहार को बर्बादी से बचा सकता है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करें। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद सब समाप्त हो जाएगा। दिल्ली का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में हर रोज़ लाखों करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार की बातें सामने आती थीं। टूजी स्पेक्ट्रम में घोटाला हुआ। मगर पिछले 16 माह से एनडीए की सरकार का भ्रष्टाचार में नाम नहीं आया। यदि यह पैसा बच जाए तो यह बिहार की जनता के काम आएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें तिजोरी भरने का खेल बंद करवाना है। उन्होंने जेडीयू नेता द्वारा चुनाव के दौरान ही पैसे लेने की बात का उल्लेख करते हुए भ्रष्टाचार का विरोध किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -