PM मोदी और सोनिया ने विनोद खन्ना के निधन पर व्यक्त किया दुख
PM मोदी और सोनिया ने विनोद खन्ना के निधन पर व्यक्त किया दुख
Share:

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर के सांसद और लोकप्रिय अभिनेता विनोद खन्ना का मुंबई में निधन हो गया। विनोद खन्ना के निधन की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसक गमगीन हो गए। लोग टेलिविजन चैनल पर अपने प्रिय कलाकार और राजनेता को लेकर प्रसारित जानकारी देखने लगे। कई लोगों को विनोद खन्ना के निधन की जानकारी मिलने पर दुख हुआ। विनोद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर दुख जताया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना एक लोकप्रिय नेता, अभिनेता और प्रतिबद्ध नेता थे। वे एक शानदार इंसान के तौर पर याद रहेंगे। उनके निधन से दुखी, मेरी श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्विट के ही साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ट्विटर पर ट्विट किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्विट कर लिखा कि हिंदी फिल्म अभिनेता एवं भाजपा नेता विनोद खन्ना के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। उन्होंने यह भी लिखा कि वे ऐसे सरल एवं करिश्माई व्यक्तित्व के थे।

उन्होंने जनता पर अपना प्रभाव छोड़ा था। सोनिया गांधी ने खन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक ऐसे प्रतिभाशाली अभिनेता थे। जिन्होंने अपने बेहतरीन व्यक्तित्व से रूपहले पर्दे पर अपना दबदबा कायम रखे। उन्होंने उनके परिजन के लिए भी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

गौरतलब है कि विनोद खन्ना लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनहें डिहाइड्रेशन की तकलीफ के बाद मुंबई के गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन और रिसर्च सेंट में भर्ती करवाया गया था। विनोद खन्ना ने 70 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान विदेश राज्यमंत्री बनाए गए थे। गुरदासपुर से वे 4 बार सांसद बने। वर्ष 1998 में उन्हें  पहली बार सांसद बनाया गया था।

कुछ इस तरह हाथ धोकर विनोद खन्ना के पीछे पड़ी के ये एक्ट्रेस

नहीं रहे विनोद खन्ना

अक्षय ने कहा विनोद खन्ना अब ठीक है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -