भाजपा सिर्फ एक चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है: पीएम मोदी
भाजपा सिर्फ एक चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है: पीएम मोदी
Share:

नई दिल्ली: देश में चुनावों के कारण राजनीती में भी हलचल काफी बढ़ गई है वही केंद्र सहित देश के कई प्रदेशों में सत्ता चलाने वाली भाजपा आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा केवल एक चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, हमें हर संप्रदाय का समर्थन प्राप्त हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा के 41 साल इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। आज देश के प्रत्येक प्रदेश, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो भाजपा के घोर विरोधी हैं, उनका भी हम सम्मान करते हैं। पद्म पुरस्कार को लेकर हमारी सरकार ने जो काम किया है, वह ऐतिहासिक है। जिसके पैर में जूते तक नहीं है, उसे पद्म पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल, बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए जाते हैं। वंशवाद तथा परिवारवाद का क्या हश्र हुआ है, ये नया भारत देख रहा है। स्थानीय पार्टियां भी एक परिवार और कुछ व्यक्तियों की पार्टी बनकर रह गई हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी पार्टियों ने नकली सेक्युलिरिज्म का नकाब पहना हुआ था, वो उतर गया है। यहां सेक्युलिरिज्म का अर्थ कुछ व्यक्तियों के लिए योजनाएं, वोटबैंक के लिए नीतियां बना दिया गया है। जो हर किसी के लिए नीति बना रहा है, उसे विरोधी कम्युनल बोलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल गलत नैरेटिव खड़े किए जा रहे हैं, CAA-कृषि कानून और लेबर लॉ को लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। इसके पीछे सोचा समझा षड्यंत्र है तथा राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता है कि संविधान बदल दिया जाएगा, नागरिका छीन ली जाएगी, अन्नदाताओं की जमीन छीन ली जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हार नहीं झेल पाए हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं, कुछ व्यक्तियों की भाजपा से शत्रुता है इसलिए ऐसा कर रहे हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना है तथा व्यक्तियों को सावधान करना है। 

TMC के नेता के घर पर EVM मिलने के बाद दिलीप घोष ने किया वार, कहा- "अगर ईवीएम पर विश्वास नहीं तो घर में क्यों रखी?"

स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- चुनाव जीतने की नहीं, दिल जीतने की पार्टी है भाजपा

भाजपा का स्थापना दिवस आज, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -