TMC के नेता के घर पर EVM मिलने के बाद दिलीप घोष ने किया वार, कहा-
TMC के नेता के घर पर EVM मिलने के बाद दिलीप घोष ने किया वार, कहा- "अगर ईवीएम पर विश्वास नहीं तो घर में क्यों रखी?"
Share:

पश्चिम बंगाल के उलूबेरिया नॉर्थ से आज TMC के नेता गौतम घोष के घर से EVM और VVPAT बरामद हुई हैं। इस केस में भाजपा अब TMC पर हमला कर रही है। भाजपा ने TMC पर चुनावों में धांधली का इलज़ाम लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसते हुए पूछा है कि विपक्ष एक तरफ EVM पर सवाल उठाता है वहीं दूसरी तरफ EVM को घर में रखता है।

टीएमसी बदमाशी करके जीतने की कोशिश कर रही- दिलीप: दिलीप घोष ने कहा है कि TMC जानती है कि अब वह चुनाव में मुखी खा चुकी है। इसलिए अब वह धोखाधड़ी करके जीतने के प्रयास में लगी हुई है। यह आज की नहीं है, यह पुरानी चीज है। पंचायत चुनाव के वक़्त नई टाउन से भी ये लोग EVM बॉक्स ले गए थे। बैलट बॉक्स हूगली में फेका जा चुका है। यह सब घटना चुनाव के वक़्त घटता ही जा रहा है। हमें इन सब चीज़ो को बदलने में वक़्त लगेगा।

ममता बनर्जी की चोट पर चुटकी लेते हुए घोष ने बोला, ''ममता बनर्जी तो अभी सब पर ही गुस्सा हैं। मैं बोलता था कि वो अपने खुद के शरीर पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं। और देखिये उनके पैर ने ही उन्हें धोका दे दिया। इतने दिनों तक पुलिस से सारा कार्य करवाया गया। पुलिस समझ रही है कि उन लोगों ने बहुत अपराध किए हैं और अब परिवर्तन हो रहा है। इलेक्शन कमिशन ने अंतर्गत निष्पक्ष काम हो रहा है।''

भाजपा का स्थापना दिवस आज, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने दी बधाई

बीजापुर मुठभेड़: 'नक्सल अंकल मेरे पापा को छोड़ दो..', लापता जवान की बेटी की भावुक अपील

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: तमिल सुपरस्टार विजय ने चेन्नई में डाला अपना वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -