भाजपा का स्थापना दिवस आज, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने दी बधाई
भाजपा का स्थापना दिवस आज, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आज 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित सभी बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। इस विशेष अवसर पर पीएम मोदी कुछ देर बाद ऑनलाइन तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाएंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थापना दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा,'सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करता हूं। राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।'

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,' भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है'।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: तमिल सुपरस्टार विजय ने चेन्नई में डाला अपना वोट

असम में आज अंतिम चरण का मतदान, प्रियंका बोलीं- 'मजबूत भविष्य के लिए वोट जरूर करें'

रूस के संविधान में बड़ा परिवर्तन, अब 2036 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे व्लादिमीर पुतिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -