PM मोदी ने MP को दी 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट की सौगात, कांग्रेस को लेकर कही ये बात
PM मोदी ने MP को दी 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट की सौगात, कांग्रेस को लेकर कही ये बात
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने 19 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार का परिणाम है। आज मध्यप्रदेश के लोगों का भरोसा डबल इंजन वाली सरकार पर है। पिछले वर्षों में हमारी सरकार मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेशों से देश के शीर्ष 10 प्रदेशों में ले आई है। यहां से हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के शीर्ष 3 प्रदेशों में ले जाने का है। आपका एक वोट मध्यप्रदेश को टॉप थ्री में पहुंचाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के रूप में मंच तक पहुंचे। वे खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे। 

पीएम मोदी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा- ग्वालियर की इस ऐतिहासिक धरती को मेरा शत शत नमन। ये धरती साहस, स्वाभिमान, सैन्य गौरव, संगीत, स्वाद और सरसों का प्रतीक है। ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए। राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी है। ग्वालियर ने बीजेपी की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वायपेयी को ग्वालियर की मिट्टी ने गड़ा है। इस मिट्टी से जो भी देशभक्त निकला उसने स्वयं को राष्ट्र के लिए खपा दिया। 

उन्होंने कहा- हमने देखा है कि पहले अनेक सरकारें आई गई। हमारी बहनों को लोकसभा-विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के झूठे वादे करके वोट मांगे गए। किन्तु संसद में साजिश करके कानून बनाने से रोका गया। लेकिन मोदी ने बहनों को गारंटी थी। और मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम सच्चाई बन चुका है। मोदी ने अपनी गारंटी पूरी की है। मैं एक गारंटी बहनों से भी चाहता हूं। ​​​​​​​मुझे गारंटी चाहिए कि घर मिलने के पश्चात् अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाना है। कोई ना कोई कौशल सिखाना है। नारी सशक्तिकरण वोट बैंक के लिए नहीं, राष्ट्र की सशक्तिकरण का एक मिशन है। आज निर्धनों के लिए जो घर बन रहे हैं। उनमें उज्जवला गैस और नल से जल भी पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों की रजिस्ट्री बहनों के नाम भी होती है। इस योजना से बहनें लखपति बन रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास नई सोच नहीं है। ना ही विकास का रोड मैप है। इनका केवल एक ही काम है। देश से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते है।

आगे पीएम मोदी ने कहा- आज पूरी दुनिया भारत का गौरवगान कर रही है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं? आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। किन्तु जो लोग जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता। उन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। मोदी ने गारंटी दी है कि भारत टॉप थ्री इकॉनोमी में होगा। इससे भी सत्ता के भूखे कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे। 60 वर्ष कम वक़्त नहीं होता है। जब 9 वर्षों में इतना काम हो सकता है। तो तब क्यों नहीं हुआ। उनके पास भी मौका था। वे निर्धन लोगों की भावनाओं से खेलते थे, आज भी खेलते है। वो तब भी जात -पात के नाम पर लोगों को बांटते थे आज भी यही पाप कर रहे है। वे तब भी भ्रष्टाचार में डूबे रहते थे। आज भी यही कर रहे है।

असम के सीएम सरमा बोले- हमें मुस्लिमों के वोट नहीं चाहिए, 4 कारण भी बताए !

PM मोदी ने ग्वालियर में किया रोड शो, CM शिवराज बोले- 'प्रधानमंत्री ने गांधी जी के सपनों को साकार किया है'

'सरकारी अधिकारी आपका काम करने आपके घर आएँगे..', पंजाब में केजरीवाल का बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -