झारखंड को PM मोदी ने दी हजारों करोड़ रुपए की सौगात, बोले- 'मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति का भी नमक खाया है'
झारखंड को PM मोदी ने दी हजारों करोड़ रुपए की सौगात, बोले- 'मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति का भी नमक खाया है'
Share:

खूंटी: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ओल्ड सेंट्रल जेल में स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुंडा ने 9 जून, 1900 को यहीं पर आखिरी सांस ली थी। फिर वे खूंटी के लिए रवाना हो गए। खूंटी के उलिहातू गांव दजाकर बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की। आंगन में लगे तुलसी के पौथे को प्रणाम किया तथा मिट्टी का माथे पर तिलक लगाया। उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा की पूजा भी की। तत्पश्चात, उन्होंने खूंटी में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां से उन्होंने प्रदेश को हजारों करोड़ रुपए की सौगात दी। 

प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मंच से एक शपथ ली गई जो इस तरह है- हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों को सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। वही प्रधानमंत्री मोदी ने खूंटी में रिमोट का बटन दबाकर प्रधानमंत्री जनजातिय न्याय योजना का आरम्भ किया। इसके माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के लिए शिक्षावृत्ति मिलेगी। बंधन केंद्रों से रोजगार प्राप्त होगा

पीएम ने कहा- आज 100 प्रतिशत घरों में एलपीजी कनेक्शन हैं। मक्खन पर हर कोई लकीर करता है, पत्थर पर भी करनी होती है। मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति का भी नमक खाया है। 25 वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। पिछड़े जिलों में हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क पर कार्य करके शिखर पर पहुंच रहे हैं। दशकों तक सामाजिक न्याय और सेक्युलिरिज्म पर बात हो होती रही किन्तु सच्चा सेक्युलिरिज्म तब आता है जब पक्षपात खत्म हो जाए। दुर्भाग्य से आज भी बहुत से प्रदेशों में कई गरीब हैं जिनके पास योजनाओं का पर्याप्त जानकारी नहीं है। कई गरीब ऐसे हैं जो योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम नहीं है। मगर ये कबतक होगा। इसीलिए आज विकसित भारत संकल्प यात्रा आरम्भ हो रही है। 

मुंबई में मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में 'नापाक' घटना को अंजाम, पुलिस को मिली धमकी

'सबके लिए समस्या बन गई है कांग्रेस, ना आस्था का सम्मान कर सकती है, ना ही विकास', MP में बोले CM योगी

बेटे के वायरल वीडियो पर आया नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -