कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए 10 बजे उनके आवास पर पहुंचेंगे PM मोदी
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए 10 बजे उनके आवास पर पहुंचेंगे PM मोदी
Share:

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास जाने वाले हैं। मिली जानकारी के तहत लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इस जानकारी को सही करार दिया है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत उनका कहना है कि PM मोदी 9:30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वैसे PM मोदी के अलावा अब तक कई नेता कल्याण सिंह के दर्शन के लिए उनके आवास पहुंच चुके हैं और पहुँच भी रहे हैं। आपको पता ही होगा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बीते शनिवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

वहीँ उनके निधन के बारे में सूचना मिलते ही राजनीति जगत से लेकर पूरा देश शोक में डूब गया। जैसे ही यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगी उन्होंने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है और उनके बेटे राजवीर सिंह से बात कर संवेदना प्रकट की। आप देख सकते हैं PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं शब्दों से परे दुखी हूं। कल्याण सिंह जी… राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।’ वहीँ आगे उन्होंने कहा, ‘भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे।’

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, ‘कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।’

सीएम बोम्मई ने कहा- "अत्यधिक सावधानी" के साथ कर्नाटक सरकार स्कूलों को फिर से खोलने के लिए है तैयार।।।

राखी के दिन भूल से भी ना करें यह 10 काम वरना।।।

उत्तर प्रदेश में 594 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -