'ढाई साल से चल रही थी उद्धव सरकार गिराने की प्लानिंग', BJP के इस नेता किया बड़ा खुलासा
'ढाई साल से चल रही थी उद्धव सरकार गिराने की प्लानिंग', BJP के इस नेता किया बड़ा खुलासा
Share:

मुंबई: शुक्रवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने के लिए ढाई वर्षों से योजना चल रही थी। पाटिल यहां पुणे के तिलक स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। पाटिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। जब चुनाव हुए, तब पाटिल के हाथ में ही राज्य की कमान थी। हाल ही में पाटिल के मंत्री बनने पर भाजपा ने चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।

आगे चंद्रकांत पाटिल ने कहा- ढाई वर्षों से कह रहा था कि हमारी सरकार आएगी, ऐसा बोलने के लिये मैं पागल नहीं था। मुझे पता था कि हमारी सरकार आएगी। मैं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। दरअसल, ढाई वर्षों से हम सरकार लाने की योजना कर रहा था। बता दें कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं शिवसेना ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। बाद में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद बढ़ा तो उद्धव ठाकरे ने अलग रास्ता अपना लिया तथा NCP, कांग्रेस सहित अन्य दलों के समर्थन में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सरकार बना ली थी। ढाई वर्ष पश्चात् शिवसेना में फूट हुई एवं एकनाथ शिंदे के समर्थन में विधायकों ने ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। तत्पश्चात, शिंदे गुट ने भाजपा से हाथ मिला लिया तथा राज्य में गठबंधन की सरकार बना ली। 

वही 30 जून को एकनाथ शिंदे ने सीएम एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। उसके बाद तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि पार्टी ने भारी मन से देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का फैसला लिया है। हालांकि, बाद में भाजपा के अन्य नेता आशीष सेलार ने कहा था कि ये पाटिल का अपना रुख नहीं है तथा ना पार्टी का रुख है। वे केवल सामान्य कार्यकर्ताओं की भावनाओं के बारे में बता रहे थे।

शिवसेना के चुनाव चिह्न पर मचा घमासान, EC ने ठाकरे को दिया कल दोपहर का समय

'पहले अपने आपको जोड़ना पड़ेगा...', सिंधिया ने आखिर किसको लेकर कही ये बात?

दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही मुलायम की हालत, अस्पताल पहुंचे ब्रजेश पाठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -