आज से शुरू हो गए हैं श्राद्ध, जरूर पढ़े यह पौराणिक कथा
आज से शुरू हो गए हैं श्राद्ध, जरूर पढ़े यह पौराणिक कथा
Share:

आज यानी 10 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। जी हाँ और अब यह 25 सितंबर तक चलने वाले हैं। आपको बता दें कि इस साल पितृपक्ष 15 दिनों के बजाय 16 दिन का रहेगा और पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृपक्ष चलते हैं। हालाँकि पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है।

वहीं पितृपक्ष में पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करके उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। आपको यह भी बता दें कि श्राद्ध न केवल पितरों की मुक्ति के लिए किया जाता है, बल्कि उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए भी किया जाता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और हर प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें कि पितृपक्ष में श्रद्धा पूर्वक अपने पूर्वजों को जल देने का विधान है। अब हम आपको बताते हैं पौराणिक कथा।

श्राद्ध से जुड़ी पौराणिक कथा- पौराणिक कथा के अनुसार, जब महाभारत युद्ध में महान दाता कर्ण की मृत्यु हुई, तो उसकी आत्मा स्वर्ग चली गई, जहां उसे भोजन के रूप में सोना और रत्न चढ़ाए गए। हालांकि, कर्ण को खाने के लिए वास्तविक भोजन की आवश्यकता थी और स्वर्ग के स्वामी इंद्र से भोजन के रूप में सोने परोसने का कारण पूछा। इंद्र ने कर्ण से कहा कि उसने जीवन भर सोना दान किया था, लेकिन श्राद्ध में अपने पूर्वजों को कभी भोजन नहीं दिया था। कर्ण ने कहा कि चूंकि वह अपने पूर्वजों से अनभिज्ञ था, इसलिए उसने कभी भी उसकी याद में कुछ भी दान नहीं किया। इसके बाद कर्ण को 15 दिनों की अवधि के लिए पृथ्वी पर लौटने की अनुमति दी गई, ताकि वह श्राद्ध कर सके और उनकी स्मृति में भोजन और पानी का दान कर सके। इस काल को अब पितृपक्ष के नाम से जाना जाता है।

मीका सिंह की गर्लफ्रेंड ने पहन डाली इतनी खुली ड्रेस, देखकर फैंस नहीं हटा पा रहे नजरें

ये क्या बोल गई शराबबंदी पर गरजने वाली उमा भारती?

VIDEO! क्रिकेट छोड़ इस खेल में दिलचस्पी दिखा रहे धोनी, वीडियो देख फैंस हुए खुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -