VIDEO! क्रिकेट छोड़ इस खेल में दिलचस्पी दिखा रहे धोनी, वीडियो देख फैंस हुए खुश
VIDEO! क्रिकेट छोड़ इस खेल में दिलचस्पी दिखा रहे धोनी, वीडियो देख फैंस हुए खुश
Share:

भारत को अपनी कप्तानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव एवं महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका पहुंचे हैं। दोनों दिग्गज एक वीडियो में दिखाई दिए। विशेष बात है कि दोनों ही क्रिकेट में नहीं बल्कि टेनिस में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ये वीडियो टेनिस ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के समय का है। धोनी एवं कपिल देव ब्रॉडकास्टर की तरफ से साझा किए गए वीडियो में नजर आ रहे हैं। 

भारतीय टीम के दोनों दिग्गज एवं पूर्व कप्तान यूएस ओपन-2022 के चलते ऑर्थर-ऐश स्टेडियम में दिखाई दिए। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में इन दोनों को स्क्रीन पर देखा गया। पहले धोनी की झलक दिखाई थी। वह किसी और से बातें कर रहे हैं। तत्पश्चात, कपिल देव स्क्रीन पर दिखाई दिए। 

सोशल मीडिया पर यूएस ओपन के ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें धोनी और कपिल देव स्टेडियम में बैठे दिखाई दे रहे हैं। धोनी को देखते ही प्रशंसक शोर मचाने लगते हैं। वह हाथ भी हिलाते हैं, तभी शोर और बढ़ जाता है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यूएस में भारतीय क्रिकेट रॉयल्टी। दो पूर्व भारतीय वर्ल्ड कप विनर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव ने ऑर्थर-ऐश में स्टैंड की शोभा बढ़ाई।' 

वाराणसी: छेड़खानी के आरोपितों के खिलाफ छात्रों ने थाने के बाहर दिया धरना

हैदराबाद में सीएम सरमा की सुरक्षा में चूक, अचानक स्टेज पर चढ़ आया शख्स और...

बिहार में बजा निकाय चुनाव का बिगुल, कार्यक्रम जारी, आचार संहिता लागू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -