साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगा, दिल्ली-मुंबई सहित देशभर से सामने आई तस्वीरें
साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगा, दिल्ली-मुंबई सहित देशभर से सामने आई तस्वीरें
Share:

नई दिल्ली: वर्ष का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। ये सूर्य ग्रहण भारत में विभिन्न जगहों पर भिन्न-भिन्न आकार में दिखाई दे रहा है। गुजरात के अहमदाबाद से ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। यहां सूर्य पर चंद्रमा की छाया देखी जा सकती है। सूर्य ऊपर की ओर से थोड़ा कटा हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, वो कटा हुआ नहीं बल्कि चांद की छाया है।

महाराष्ट्र में सूर्य ग्रहण इस तरह दिखाई दे रहा है।

राजधानी दिल्ली से भी ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। दिल्ली में बादलों की वजह से ग्रहण पूरी तरह नज़र नहीं आ रहा है पर चंद्रमा की हल्की छाया सूर्य पर देखी जा सकती है।

नोएडा से भी ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। इसमें सूर्य वलयाकार दिखाई दे रहा है।

जम्मू-कश्मीर में सूर्य ग्रहण इस तरह नज़र आया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूर्ण ग्रहण का ऐसा नजारा दिखा कि आसमान में अंधेरे के बीच में सूरज नज़र आया। जिसकी किरणों की चमक स्टार के रूप में दिखाई दीं। उल्लेखनीय है कि सूर्यग्रहण को कभी भी खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसकी वजह यह है कि सूर्यग्रहण के वक़्त सूर्य से पराबैंगनी किरणें निकलती हैं जो आंखों पर काफी बुरा प्रभाव डालती हैं। इन पराबैंगनी किरणों से आंखों को नुकसान होने की ज्यादा संभावना रहती है।

योग डे पर आप कर सकते है कपल योगा, देखिये तस्वीरें

चुपचाप लोगों के बीच शारीरिक दूरी की निगरानी कर रहा यह ऐप

क्यों है चीन और पाकिस्तान से सीमा विवाद, जानें पूरी डिटेल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -