20 फीट नीचे खाई में गिरी यात्रियों से भरी पिकअप, दर्जनों लोग हुए लहूलुहान
20 फीट नीचे खाई में गिरी यात्रियों से भरी पिकअप, दर्जनों लोग हुए लहूलुहान
Share:

जमुई: बिहार के जमुई से एक बड़ी घटना सामने आई है यहाँ चंद्रमंडी थाना इलाके के बटिया घाटी में पिकअप वैन पहिया खुल जाने के कारण 20 फीट नीचे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। पिकअप में 40 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से कई लोग गंभीर तौर पर चोटिल हो गए हैं।

बताया जाता है कि बटिया घाटी में रात के अंधेरे में अचानक मची चीत्कार से अफरा-तफरी मच गई। रोने धोने की आवाज से कोहराम मच गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एवं यात्रा कर रहे दूसरे वाहन के लोग मौके पर पहुंचे तथा तुरंत इसकी खबर चंद्रमंडी थाना की पुलिस को दी। स्थानीय लोग बिना देरी किये खाई में गिरे लोगों की सहायता में लग गए। दरअसल, देवघर से बेगूसराय जा रहे एक पिकअप बटिया घाटी में पलट गई। वाहन पर सवार एक ही परिवार के 25 लोग गंभीर चोटिल हो गए। इसमें कई बच्चे और महिलाएं सम्मिलित हैं। वाहन पर लगभग 40 व्यक्ति सवार थे। घटना की खबर प्राप्त होते ही चंद्रमंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस से गंभीर रूप से चोटिल यात्रियों को चकाई रेफरल चिकित्सालय भेजा। 

प्राथमिक इलाज के पश्चात् 13 चोटिल व्यक्तियों को पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर रेफर किया गया। वहीं शेष सभी चोटिल व्यक्तियों का उपचार चकाई रेफरल चिकित्सालय में किया जा रहा है। वाहन पर सवार सभी यात्री बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना इलाके के बिरनिया बाजार के निवासी हैं। यात्री बच्चों का देवघर से मुंडन संस्कार कराकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बेगूसराय लौटने के चलते बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ पर पिकअप वाहन का चक्का खुल गया। इस वजह से पिकअप बेकाबू होकर चार बार पलटी तथा तकरीबन 20 फीट गहरे खाई में गिर गई। वाहन पर बांस बल्ले से डबल छत बनाकर सभी यात्री यात्रा कर रहे थे। 

'सियासी प्रचार के लिए व्हाट्सएप का दुरूपयोग कर रही भाजपा..', कांग्रेस ने की तुरंत रोक लगाने की मांग

NDA में शामिल होंगे राज ठाकरे ? दिल्ली जाकर अमित शाह से की मुलाकात

नींद में अचानक पत्नी ने ले लिया जीजा का नाम, सुनकर भड़का पति और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -