जानिये साइको किलर की जिंदगी
जानिये साइको किलर की जिंदगी
Share:

फरीदाबाद। दिल्ली के करीब पलवल में 6 हत्याऐं करने का आरोपी, एक पूर्व सैन्यकर्मी नरेश हालांकि पुलिस हिरासत में है मगर, उसे लेकर उसका परिवार तक सकते में है कि, आखिर उसने लोगों को लोहे की छड़ से पीटा और उनकी हत्या कर दी। नरेश ने इन हत्याओं को वीभत्स तरह से अंजाम दिया। हालांकि, यह व्यक्ति सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी है मगर, इसके बाद वह जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ रह चुका है।

बताया गया है कि, हत्या करने के दौरान, यह शराब के नशे में था। वर्ष 1999 में सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर यह भर्ती हुआ था। सेना में मेडिकल ग्राउंड पर सेवानिवृत्त होने के बाद कृषि विभाग में इसे एसडीओ के पद पर पदस्थ्य किया गया था। इसे वर्ष 2006 में पदस्थ किया गया था।

उसकी शादी सीमा नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद, सीमा ने एक संतान को जन्म दिया जो कि, 8 वर्ष का है लेकिन बाद में सीमा नरेश से अलग अपने मायके में रहने लगी। उसका, करीब 6 वर्ष का एक पुत्र है। नरेश और सीमा के बीच तलाक नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि, नरेश मानसिक तौर पर बीमार है। हालांकि, मुरादाबाद में उसे डाॅ. त्यागी उपचार दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, नरेश पुलिस से नफरत करता था। वह अपनी पत्नी के घर छोड़कर, चले जाने से परेशान था। नरेश और सीमा के बीच विवाद होते रहते थे। उसके भाईयों ने बताया है कि सीमा पुरूषों की तरह उसे धमकाती रहती थी।

वृद्ध दंपति को मारी गोली, सीएम ने जताया शोक

मथुरा में पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

जानलेवा साबित हुआ नए साल का जश्न मनाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -