पेट्रोल-डीजल के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, जानें क्या हैं आज के भाव
पेट्रोल-डीजल के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, जानें क्या हैं आज के भाव
Share:

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। देश का आम बजट पेश होने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से गिरावट आई है। पेट्रोल के दाम में 8 से 10 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। इसी प्रकार डीजल के दाम में भी 12-13 पैसे की गिरावट देखी गई है। कल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे।

गुरुवार यानी 06 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 72.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 65.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है।  इसी प्रकार मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। मुंबई में पेट्रोल कल के मुकाबले 8 पैसे सस्ता होकर 78.55 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। ऐसे ही डीजल के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है। डीजल के दाम कल के मुकाबले 13 पैसे कम होकर 69.09 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

ऐसे ही कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो चुका है। पेट्रोल की कीमत 8 पैसे घटकर 75.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 12 पैसे घटकर 68.29 रुपये प्रति लीटर हो गए है। चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 75.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 69.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है।   

गाँधी के तरीके से व्‍यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Gold Futures price: सोने की वायदा कीमत में हुई वृद्धि, जानिये क्या रहा भाव

फिर थमी Crude Oil की कीमत, पेट्रोल-डीजल पर पड़ा असर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -