पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी, जानिए आज की कीमतें
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी, जानिए आज की कीमतें
Share:

नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई मजबूती के बाद फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में फिर छह पैसे प्रति लीटर  का इजाफा हुआ है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली में 15 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 74.74 रुपए, 77.40 रुपए, 80.40 रुपए और 77.70 रुपए प्रति लीटर पहुँच गईं है। चारों महानगरों दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 67.24 रुपए, 69.66 रुपए, 70.55 रुपए और 71.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

वैश्विक बाजार में इस महीने बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में लगभग आठ डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव तीन महीने से अधिक समय के ऊपरी स्तर पर है। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में 68 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बिज़नेस चल रहा था जो कि सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको पर सितंबर में हुए अटैक के बाद का उच्चतम स्तर है।

फिर रुलाएंगे प्याज़ के दाम, महाराष्ट्र में बारिश, तुर्की ने निर्यात पर लगाई रोक

वैश्विक बाजार में मांग के चलते सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, 454 रुपए महंगी हुई चांदी

RBI ने लांच किया PPI कार्ड, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -