पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे तो डीजल में नजर आई 12 पैसे तक की गिरावट
पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे तो डीजल में नजर आई 12 पैसे तक की गिरावट
Share:

नई दिल्ली : कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय तेल बाजार में इसका विपरीत असर दिखाई पड़ रहा है। मंगलवार को देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की। पिछले 6 दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज भी पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 12 पैसे तक की गिरावट जारी है।

पांचवें दिन भी नजर आई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी

ऐसा रहा आज का भाव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे की गिरावट के साथ 71.18 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 76.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 73.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं चेन्नई में पेट्रोल 73.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मंगलवार को दिल्ली में डीजल की कीमत में गिरावट के बाद 65.86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में नजर आई गिरावट

कच्चे तेल की ऐसी स्तिथि 

इसी के साथ मुंबई में डीजल 68.98 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 67.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में डीजल 69.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सुबह के कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 70.47 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 61.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

शनिवार को नजर आई पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी कटौती

लगातार दूसरे दिन भी दर्ज की गई पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखाई दी कच्चे तेल के दाम में तेजी, आज इस रेट में मिल रहा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -