क्रिसमस की तैयारियों में जुटे लोग, 25 दिसंबर को मनाया जाएगा पर्व
क्रिसमस की तैयारियों में जुटे लोग, 25 दिसंबर को मनाया जाएगा पर्व
Share:

बुरहानपुर। प्रदेश के बुरहानपुर क्षेत्र में क्रिसमस के पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इस वजह से चर्च में आयोजन के लिए सभी लोग जुटने लगे है। वहीं शाम के समय समाज जनों के यहां पहुंचकर कैरोल गीत गाकर क्रिसमस पर्व आने पर खुशियां मनाई जा रही है। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान आधी रात को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर प्रार्थना की जाएगी। 

जिले में क्रिसमस पर्व को लेकर समाजजनों में काफी उत्साह है। क्रिसमस को लेकर जिलेभर के चर्च सजने लगे है। घर-घर कैरोल सिंगिंग सहित धार्मिक गतिविधियों से समाज में उत्साह है। शहर के आलमगंज स्थित कैथोलिक चर्च में 25 दिसंबर की रात 12 बजे केक काटकर पर्व मनाया जाएगा। वहीं शनवारा स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पर्व को लेकर विशेष तैयारियां चल रही है। यहां पर्व के एक दिन पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नाटक मंचन से प्रभु की गाथा सुनाई जाएगी। बच्चे, महिलाएं और युवा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति के साथ धार्मिक गीत गुनगुनाएंगे। 

दरअसल 25 दिसम्बर की आधी रात को क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर चर्च को सजा दिया गया है। इसी सिलसिले में 21 दिसंबर से केरोल संगीत की शुरूआत हुई। इसके चलते हर शाम 7 बजे से मसीह परिवारों द्वार घर-घर पहंचकर प्रभु यिशु के जन्म की खुशियां बाटी जाएगी। 24 दिसंबर की शाम 6.30 बजे से क्रिसमस पर्व पर सांस्कृति कार्यक्रम होंगे। क्रिसमस-ट्री का नाटक का मंचन होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे पर सुबह 10 बजे प्रभु यीशु जन्म को लेकर आराधना कर केक काटेंगे। 31 दिसंबर को रात 10 से 12 बजे तक वाच नाईट सर्विस के तहत प्रोमिस कार्ड वितरण होगा और गवाही होगी।  इसके बाद 1 जनवरी को सुबह 10 बजे से नए साल की आराधना होगी।

गलत ट्रैन में बैठ जाने पर महिला ने चलती ट्रैन से लगाई छलांग

गुलाबरा में युवक ने लगाई फांसी, परिजन ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप

व्यापारियों पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस को सौपा ज्ञापन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -